Showing posts with label fruits. Show all posts
Showing posts with label fruits. Show all posts

Sunday, February 19, 2017

ये 5 फल बढ़ाते हैं सुंदरता, सेवन से आप भी हो जाएंगे खूबसूरत

ये 5 फल बढ़ाते हैं सुंदरता, सेवन से आप भी हो जाएंगे खूबसूरत

अधिकांश लोग इस बात पर यकीन नहीं करते हैं कि खूबसूरती का खानपान से सीधा संबंध होता है। जब कि यह बात हकीकत में सच है। आप जो भी खाते पीते हैं उसका असर आप पर साफ दिखता है। ऐसे में आप कोशिश करें कि फलों का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा करें जिससे आपका शरीर खिले। अब आप सोच रहे होंगे कि फल तो बहुत हैं तो कौन सा खाएं। आइए यहां पर पढ़ें इन 5 फलों के बारे में जिनके अंदर पाएं जानें वाले गुणों से आप होंगे खूबसूरत...
आम:
आम में विटामिन ए, सी, ई, के, मिनरल, कैल्शियम और मैग्निशियम पाया जाता है। जिससे त्वचा में ताजगी यौवनपन और गोरापन आता है। इसके अलावा झुर्रियां और बुढ़ापा भी जल्दी नहीं आता है। आम के सेवन से त्वचा और बाल मुलायम व चमकीले होते हैं।
सेब:
सेब में पेक्टिन पाई जाती है। जिससे इसे ‘स्किन टोनर’ माना जाता है। इसके अलावा सेब में एंटी ऑक्सीडेंट और फ्रूट एसिड भी होता है। जिससे आपकी त्वचा खिल उठती है। सेब के पेस्ट को चेहरे पर लगाने से चेहरे की त्वचा खिल उठती है।
पपीता:
पपीता में विटामिन ए, बी, सी, मैग्निशियम से परिपूर्ण एंटी आक्सीडेंट और पपेन नाम का एनजाईम होता है। जिससे इसके हर दिन के सेवन से त्वचा की रंगत में निखार आता है। इसके अलावा पपीते को चेहरे पर लगाने से भी चमक आती है।
केला:
केले में पोटैशियम और विटामिन-सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह दोनों ही चीजें बालों और त्वचा के लिए बेहद जरूरी होती हैं। केले का पेस्ट फेसपैक और हेयर पैक के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे बाल चमक उठते हैं।
नींबू:
नीबू में विटामिन सी और मिनरल होने से इससे त्वचा गोरी होती है। इसके अलावा इसके छिलके को भी दाग धब्बों पर घिसने पर वो थोड़ा हल्के हो जाते हैं। नींबू का रस और दानेदार चीनी को हथेलियों पर घिसने से त्वचा मुलायम होती है।