Showing posts with label purpose of life. Show all posts
Showing posts with label purpose of life. Show all posts

Sunday, January 04, 2015

Are you 40+ ? Change your life!

बाज लगभग ७० वर्ष जीता है,
परन्तु अपने
जीवन के ४०वें वर्ष में आते आते उसे एक महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ता है।

उस अवस्था में उसके शरीर के तीन प्रमुख अंग निष्प्रभावी होने लगते हैं-

पंजे लम्बे और लचीले हो जाते है व
शिकार पर पकड़ बनाने में अक्षम होने लगते हैं।

चोंच आगे की ओर मुड़ जाती है और भोजन निकालने में व्यवधान उत्पन्न करने लगती है।

पंख भारी हो जाते हैं,
और सीने से चिपकने के कारण पूरे खुल नहीं पाते हैं, उड़ानें सीमित कर देते
हैं।

भोजन ढूँढ़ना, भोजन पकड़ना और भोजन खाना, तीनों प्रक्रियायें अपनी धार खोने लगती हैं।

उसके पास तीन ही विकल्प बचते हैं, या तो देह त्याग दे,
या अपनी प्रवृत्ति छोड़ गिद्ध की तरह
त्यक्त भोजन पर निर्वाह करे...

या फिर स्वयं को पुनर्स्थापित करे,
आकाश के निर्द्वन्द्व एकाधिपति के रूप में।

जहाँ पहले दो विकल्प सरल और त्वरित हैं,
वहीं तीसरा अत्यन्त
पीड़ादायी और लम्बा।

बाज पीड़ा चुनता है और स्वयं को पुनर्स्थापित करता है।

वह किसी ऊँचे पहाड़ पर जाता है,
एकान्त में अपना घोंसला बनाता है, और तब प्रारम्भ करता है पूरी प्रक्रिया।

सबसे पहले वह अपनी चोंच चट्टान पर मार मार कर तोड़ देता है..
अपनी चोंच तोड़ने से अधिक पीड़ादायक कुछ भी नहीं पक्षीराज के
लिये। तब वह प्रतीक्षा करता है चोंच के पुनः उग आने की।

उसके बाद वह अपने पंजे भी उसी प्रकार तोड़ देता है और प्रतीक्षा करता है पंजों के पुनः उग आने
की।
नये चोंच और पंजे आने के बाद वह अपने भारी पंखों को एक एक कर नोंच कर निकालता है और प्रतीक्षा करता पंखों के पुनः उग आने की।

१५० दिन की पीड़ा और प्रतीक्षा...
और तब उसे
मिलती है वही भव्य और
ऊँची उड़ान, पहले
जैसी नयी।

इस पुनर्स्थापना के बाद वह ३० साल और जीता है,
ऊर्जा, सम्मान और गरिमा के साथ।

प्रकृति हमें सिखाने बैठी है-
पंजे पकड़ के प्रतीक हैं, चोंच सक्रियता की, और पंख कल्पना को स्थापित करते हैं।
इच्छा परिस्थितियों पर
नियन्त्रण बनाये रखने की,
सक्रियता स्वयं के अस्तित्व की गरिमा बनाये रखने की,
कल्पना जीवन में कुछ नयापन बनाये रखने
की।

इच्छा, सक्रियता और कल्पना,
तीनों के तीनों निर्बल पड़ने लगते हैं,
हममें भी, चालीस तक आते आते।

हमारा व्यक्तित्व ही ढीला पड़ने
लगता है, अर्धजीवन में
ही जीवन समाप्तप्राय सा लगने लगता है,
उत्साह, आकांक्षा, ऊर्जा अधोगामी हो जाते हैं।

हमारे पास भी कई विकल्प होते हैं-
कुछ सरल और त्वरित,
कुछ पीड़ादायी।

हमें भी अपने जीवन के विवशता भरे
अतिलचीलेपन को त्याग कर नियन्त्रण दिखाना होगा-बाज के पंजों की तरह।

हमें भी आलस्य उत्पन्न करने वाली वक्र
मानसिकता को त्याग कर ऊर्जस्वित
सक्रियता दिखानी होगी-बाज की चोंच की तरह।

हमें भी भूतकाल में जकड़े अस्तित्व के
भारीपन को त्याग कर
कल्पना की उन्मुक्त उड़ाने
भरनी होंगी-बाज के
पंखों की तरह।

१५० दिन न सही, तो एक माह
ही बिताया जाये, स्वयं को पुनर्स्थापित करने में। जो शरीर और मन से चिपका हुआ है, उसे तोड़ने और नोंचने में पीड़ा तो होगी ही,
बाज तब उड़ानें भरने को तैयार होंगे, इस बार उड़ानें और ऊँची होंगी, अनुभवी होंगी, अनन्तगामी होंगी।

तो 2015 स्वयं के पुनर्स्थापन के लिए ....

Tuesday, September 16, 2014

RAJYOGAS OR SPECIAL PLANETARY COMBINATIONS AS PER JAIMINI AS TROLOGY


RAJYOGAS OR SPECIAL PLANETARY COMBINATIONS AS PER JAIMINI


Jaimini as we know is a unique but effective school of Astrology and when applied along with Parashari and KP gives great results for making predictions and timing of events. I have compiled here a list of the major planetary combos as per JA. They will act in conjunction or aspect and during their Chara dasha they will fructify:

Category 1: As per Atmakaraka
1. Atmakaraka + Amatyakaraka
2. Atmakaraka + Putrakaraka
3. Atmakaraka + 5th house Lord
4. Atmakaraka + Kalatrakaraka


Category II
1. Amatyakaraka + Putrakaraka
2. Amatyakaraka + 5th house 
3. Amatyakaraka + Kalatrakarak


Category III
Moon and Venus together or aspect each other through JA ASPECTS

*****

How good/bad will the rajyoga be??


Exalted planet gives best results, in friendly sign gives moderate results and if debilitated/enemy sign the rajyoga will fructify with lot of struggle


Also look at the planets in D9/Navamansa chart. D9 CHART IS VERY IMPORTANT IN JAIMINI. *if debilitated/unfriendly sign in D9, this Rajyoga will be cancelled.*Count the number of rajyogas in both D-1 and D-9. If D9 Rajyogas are more than D1 Rajyogas, then the life will be prosperous and successful . iF D9 Rajyogas are less, then the D1 Rajyogas will also weaken and not give full results during the planetary dashas.

Wednesday, September 10, 2014

Forecast for September 2014 by Astrorrachita

ऐस्ट्रोरचिता किस्मत कनेक्शन  



मेष

आपके लिए यह महीना प्रणय सम्बन्धो में बिखराव लाएगा. पढाई में रूकावट सकती हैं. वैवाहिक जीवन भी तनावपूर्ण रहेगा. संयम एवं धैर्य अपनाये. नौकरीपेशा के पद में मान सम्मान . प्रियजनों के साथ अहंकार त्याग देंगे तो खुशहाली आपके साथ रहेगी.
वृषभ

आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी लेकिन सावधान रहे की इससे अहंकार का रूप मिले. काम और व्यवसाय ले लिए उत्तम महीना हैं. पारिवारिक जीवन खास मधुर रहेगा और पैसे की स्थिति भी मज़बूत रहेगी. खेल कूद एवं स्पोर्ट्स में रूचि बढ़ेगी. मेडल मिल सकता हैं. सट्टेबाज़ी से बचे. ऑफिस में तनाव रहेगा. धार्मिक यात्रा हो सकती हैं. खर्चे पर नियंत्रण रखे.
मिथुन

शिक्षा या ट्रेनिंग से जुड़े लोगों के लिए बढ़िया महीना. आप जो बोलेंगे वही होगा और आपका फैन बेस बढ़ेगा. बिज़नेस से जुड़े लोगों के लिए अत्यधिक उत्तम महीना नए सूत्र बनाने का, काम को बढ़ाने का. छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी. नया घर या प्रॉपर्टी बनने का योग प्रबल. गलत संगत से बचे. पति या पत्नी से सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे और घर में रौनक का माहौल रहेगा. सेहत का ध्यान रखे.
कर्क

स्वाभिमान बढ़ेगा और अपना कार्य करने की इच्छा जाग्रत होगी. अपनी वाणी में नम्रता रखे नहीं तो झगड़ा पक्का होगा. संघर्ष से जूझने की शक्ति आएगी. मान्सिव तनाव रहेगा. योग और मैडिटेशन करते रहे. आध्यात्मिक संस्था से जुड़ेंगे तो मैं को शांति मिलेगी. विदेश यात्रा का प्रबल योग. आय के नए साधन बनेंगे.
सिंह

काम और ज़िम्मेदारी का बोझ बढ़ जायेगा. अपने को तैयार रखे. माता पिता से सम्बन्ध मधुर रखे अन्यथा घर में बहुत कहा सुनी हो सकती हैं. गुस्से पर काबू रखना बहुत ज़रूरी होगा. इस महीने आपके खून में गर्मी अधिक रहगी जो काम और आत्मीय रिश्तों दोनों को नुकसान पंहुचा सकती हैं. किसी तीर्थ स्थान की यात्रा करे. दान पुण्य करे. लाभ होगा.
कन्या

आपकी किस्मत इस माह चमकने वाली हैं. परिश्रम से काम करेंगे तो धन और प्रसिद्धि की बरसात होगी. कुछ समय ध्यान  में लगाये जिससे आपकी आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ेगी, ऑरा में बैंगनी रंग का विकास होने से हर दिशा से सफलता आपके कदम चूमेगी. प्रेम सम्बन्ध बनेगा. अपने बॉस और सीनियर्स के साथ कंधे मिलके चलिए, देखिये आपकी कितनी जल्दी पदोन्नति होगी. स्त्र्र वर्ग अपनी सेहत का ध्यान रखे.
तुला

दिमाग में अजीब अजीब से ख्याल आते रहेंगे जितना वास्तविक जीवन से मेल नहीं होगा, अपने चंचल, भ्रमित दिमाग पर नियंत्रण पाये. अपनी सीमाओ में रहके भौतिक सुखों की कामना रखे. पति या पत्नी से कश्मकश रहेगी, दूरियां बढ़ेगी. प्रयत्न करके साथ मधुर पल बिताये जिससे रिश्ते विषैले हो. बच्चों की पढाई पर ध्यान दे. उनका फोकस हिल हुआ हैं. इस माह को सावधानी से पार करे.
वृश्चिक

मिला जुला महीना रहेगा. पडोसी और मित्र सहायता करेंगे. मेल जोल बढ़ेगा. कार्य क्षेत्र में प्रतियोगिता का भाव रहेगा. अपना काम समय पर और निष्ठां से करते रहिये. बेकार के खर्चे बढ़ेंगे. आप कभी बहुत आत्मविश्वास अनुभव करेंगे और कभी एकदम स्फूर्ति में कमी. नियमित व्यायाम करे, हंसी मज़ाक का माहौल बनाये रखे, नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता हैं.
धनु

इस माह मस्ती और रोमांस का माहौल हैं. चिंताएं छोड़के अपने आप को बहने दे और समय को एन्जॉय करें, सीमा में रहके. अपने मित्रों और रिश्तेदारो के साथ घूमने पर्यटन के अवसर आएंगे. ऑफिस में आपके खिलाफ अगर कोई षड़यंत्र रच रहा हैं कुछ समय से तो उसकी भारी हार होगी. दांपत्य जीवन बेहद सुखी और प्यार से भरपूरअपने सपनो को अंजाम दे. शुभ माह.

मकर

अपना घर बनने सपना बहुत शीघ्र पूरा होगा. नया वहां भी ले सकते हैं. घर में पत्नी और स्त्री वर्ग आपको सुख देगा. हर पार्टी में आप ही चमकेंगे. वैवाहिक जीवन में कुछ उतराव चढ़ाव रहेंगे. कार्य में ज़रूरत से ज़्यादा म्हणत करने पर ही फल मिलेंगे.
कुम्भ

विदेश जाने का योग उच्च शिक्षा अथवा कार्य के लिए. घर में टकराव और क्लेश की स्थिति. कृष पर नियंत्रण रखे. कोई नयी हॉबी क्लास से जुड़े और अपने को व्यस्त रखे. लेखन कार्य में सफलता. अगर अपना काम हैं तोह अपने वर्कर्स के साथ सहयोग दे. नौकरीपेशा के लिए अछा माह. नए मौके मिलेंगे. उत्साह से उन्हें पूरा करे.
मीन
बिज़नेस पक्ष के लिए अत्यधिक सफलता. नए काम बनेंगे और किस्मत चमकेगी नए ग्राहक बनने में. आपका व्यक्तित्व नए लोगो को आकर्षित करके आपके संपर्क में लाएगा. यह आगे जेक फायदा देंगे इसलिए अपना नेटवर्क बढ़ाये. अच्छी पुस्तके पढ़े और अपना ज्ञान का प्रकाश चारो और फैलाये. शांति हर क्षेत्र में आपके साथ रहेगी, घर में, काम पर. अपने शरीर को थकान से बचाये.